Umesh Pal murder case: प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबी आरोपियों की संपत्तियों पर चला योगी सरकार का बुलडोजर
Umesh Pal murder case: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के प्रमुख आरोपी अतीक अहमद उनके बेटे समेत उनके कई करीबी हैं। प्रयागराज में योगी सरकार का आज अजीक करीबी आरोपियों की संपतियों पर बुलडोजर चला।

Umesh Pal murder case: उमेश पाल जो पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे, जिनकी शुक्रवार को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस को उमेश पाल की हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें अतीक अहमद के बेटे असद की तस्वीर सामने आई है। उमेश की पत्नी ने अतीक अहमद और उनके बेटे समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबी आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर पहुंच चुके हैं और उनकी संपतियों को ध्वस्त किया जा रहा है।
यूनिवर्सल अपार्टमेंट के फ्लैट पर दबिश देने पहुंची पुलिस
वहीं उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम अभियान चला कर दबिश दे रही हैं। खबरों के मुताबिक एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस को अतीक के बेटे असद की लोकेशन लखनऊ में होने का सुराग मिला था जिसके बाद एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ में यूनिवर्सल अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित अतीक अहम के फ्लैट नंबर 202 में दबिश दी। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस ने वहां मौजूद नौकरों से पूछताछ की औरअतीक अहमद के परिवार के नाम से रजिस्टर्ड दो लग्जरी कारें जब्त करके हुए फ्लैट को सील कर दिया है।
अतीक को मददगारों की लिस्ट हो रही तैयार
वहीं लखनऊ में अतीक अहमद के करीबियों और उसके जानने वालों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में अतीक अहमद के कई मददगार हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है।
अतीक के बेटे पर 50 हजार रुपये कहा है इनाम
पुलिस कमिश्नर अतीक अहमद के बेटे असद पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।इसके अलावा पुलिस अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications