राम मंदिर के लिए अयोध्या आएंगे उद्धव, शिवसेना का मोदी सरकार पर निशाना- नहीं डिगेंगे अपने इरादों से
गाजियाबाद। अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की हामी भरती रही शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इस महीने अपने के अपने अयोध्या-मूवमेंट की तैयारी में जुटे हैं। इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के राज्य उप प्रमुख महेश आहुजा ने शिवसेना का रूख साफ किया है। आहुजा ने कहा है कि राम मंदिर को लेकर सेना 25 नवंबर को बड़ा निर्णय लेगी।

मोदी सरकार पर साधा निशाना
बकौल आहूजा, ''इसके लिए शिवसेना कार्यकर्ता 25 नंवबर को अयोध्या में एकत्रित होंगे। इस दौरान यहां आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई उद्धव ठाकरे करेंगे। केंद्र सरकार अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। देश ही जनता की नजर अयोध्या में श्री राम मंदिर के जल्द से जल्द बनने पर लगी है। देश की जनता चाहती है कि अयोध्या में शीघ्र श्रीराम का भव्य मंदिर बने। कहा कि शिवसेना का इस मामले में विचार स्पष्ट है। अयोध्या में हर हाल में मंदिर बनाने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में 25 नवंबर को अयोध्या में शिवसेना का बड़ा कार्यक्रम होगा। इसी कार्यक्रम में मंदिर निर्माण पर शिवसेना अपना निर्णय लेगी। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद जिले से काफी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के जिला प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि नई दिल्ली में अखिल भारतीय संत समिति ने जो जनादेश राम मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार को दिया है उसको जल्द पूरा किया जाना चाहिए। कहा कि मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार को ठोस निर्णय लेना होगा। प्रेसवार्ता में महानगर प्रमुख विक्रम सिंह बिष्ट के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications