संभल: जम्मू कश्मीर के दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा, जांच में जुटा खुफिया विभाग

संभल जिले की नखासा पुलिस ने सेदनगली की तरफ से बाइक से आ रहे इन दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। दोनों युवक गाड़ी खराब होने से पैदल आ रहे थे।

संभल। यूपी पुलिस ने जम्मू कश्मीर से आए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। खुफिया विभाग संदिग्ध युवकों का ब्यौरा जुटाने में लगा है। दोनों युवको को संभल-दिल्ली रोड पर एक पेट्रोल पंप के करीब से गिरफ्तार किया गया है। जम्मू कश्मीर के रहने वाले नासिर अहमद और मो. याकूब बापुरा अनन्तनाग के पनसत थाना काजीगुड के रहने वाले हैं।

संभल: जम्मू कश्मीर के दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा, जांच में जुटा खुफिया विभाग

संभल जिले की नखासा पुलिस ने सेदनगली की तरफ से बाइक से आ रहे इन दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। दोनों युवक गाड़ी खराब होने से पैदल आ रहे थे। हाइवे पर खड़ी नखासा पुलिस ने सदिंग्ध युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि हम अमरोहा जिले के सेदनगली में लोहे की मजदूरी का काम करते हैं। हम रोजाना संभल आते-जाते है।

पुलिस ने दोनों युवकों से आईडी प्रूफ मांगा तो उनके पास कुछ नहीं मिल सका। युवकों से पुलिस के साथ खुफिया विभाग पूछताछ में जुटा है। इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह का कहना है की फिलहाल पूछताछ की जा रही है। दोनों युवकों को थाने में लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+