योगी सरकार का एक्शन शुरू, इलाहाबाद के दो बूचड़खाने सील
उत्तर प्रदेश में 250 से ज्यादा अवैध बूचड़खाने चिह्नित हैं। जिन्हें नगर निगम और संबंधित विभाग के अफसर कागज पर बंद बता रहे हैं।
इलाहाबाद। सूबे की नयी योगी सरकार एक्शन में आ चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की बूचड़खानों (स्लाटर हाउस) को बंद करने की घोषणा के बाद सेसे इलाहाबाद नगर निगम प्रशासन ने देर रात पुलिस टीम के साथ अटाला और नैनी के चकदोंदी मोहल्ले के दो स्लाटर हाउस को सील कर दिया। हालांकि शहर में अभी रामबाग समेत कई बूचड़खानों खुले हुये हैं।

कटते हैं सैकड़ो जानवर
उत्तर प्रदेश में 250 से ज्यादा अवैध बूचड़खाने चिह्नित हैं। जिन्हें नगर निगम और संबंधित विभाग के अफसर कागज पर बंद बता रहे हैं। वास्तविकता यह है कि इन बूचड़खानों में रोज सैकड़ों जानवर काटे जाते हैं। इलाहाबाद शहर में अटाला और रामबाग नैनी आदि इलाके में बूचड़खाने हैं और यहां जानवर काटे जा रहे हैं।
रात में दो हुये सील
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अवैध रूप से मानक के विपरीत चल रहे बूचड़खानों को सरकार बनते ही बंद कराने की घोषणा की थी। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद शहर के दो बूचड़खानों को रविवार होने के बावजूद बंद कराया गया।
पशुधन अधिकारी डॉ. धीरज गोयल फोर्स लेकर अटाला स्थित बूचड़ खाने पहुंचे। वहां स्लाटर हाउस के गेट पर ताला लगा सील करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम सदस्य नैनी स्थित चकदोंदी स्लाटर हाउस पहुंचे। यहां भी बूचड़खाने को बंद करा सील किया गया।
दिया गया आदेश
बता दें कि इन स्लाटर हाउस में तीन सौ से अधिक जानवर रोज काटे जाते हैं। आसपास के लोग जानवरों की हड्डियों, खून, खाल और बदबू से परेशान रहते हैं। लेकिन अब जानवर न काटे जाएं, इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। साथ ही आदेश दिया गया है कि सील किये स्लॉटर हाउस खोलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications