दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी दोनों बहने, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
मथुरा। रेलवे ट्रैक पर दो बहनों का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना लोगों ने रेलवे पुलिस को दी। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

बता दें कि मृतक बहनों की पहचान सुरभि उम्र 17 साल और भारती उम्र 12 के रुप में हुई है। दोनों बहन मंगलवार को अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश, लेकिन रात तक उनका पता नहीं चल सका।
वहीं, दूसरी तरफ परिजन सम्भावनाऐं जता रहे हैं कि उनके साथ पढ़ने वाले लड़के ने ही उन्हें यहा बुलाया और दोनों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएंगा।












Click it and Unblock the Notifications