चौराहे पर पुलिस बूथ तोड़ता हुआ धू-धूकर जला ट्रक, 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना घटी। शहर कोतवाली इलाके के सिनेमा चौराहे पर देर रात करीब साढ़े बारह बजे के करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले तो पुलिस बूथ से टकराया, उसके बाद बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे ड्यूटी पर बैठे पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई। एक होमगार्ड और राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रात करीब साढ़े बारह बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैफिक बूथ को टक्कर मारते हुए ड्यूटी पर बैठे सिपाही मंजूर फ़ारूक़ी व होमगार्ड सुभाष कुमार को कुचल दिया। ट्रक वहां खड़ी दो बाइक पर भी चढ़ गया।

बेकाबू ट्रक ने उसके बाद वहां दो अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। देर तक ट्रक जलता रहा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।

इस हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। एक होमगार्ड समेत एक राहगीर भी बुरी तरह घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। रविवार को दोनों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications