बूथ को छोड़ मायावती के खास की सुरक्षा में लगे दो सिपाही सस्पेंड
शाहजहांपुर में मतदान केंद्र पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन वो मायावती के खास बसपा प्रत्याशी की सुरक्षा में लगे रहे। इस वजह से उनको सस्पेंड कर दिया गया।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एसपी ने दो सिपाहियों को ड्यूटी पर लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया है। दोनो सिपाहियों की ड्यूटी मतगणना स्थल पर लगाई गई थी। लेकिन सिपाहियों ने मतगणना स्थल पर ड्यूटी करने के बजाए एक बीएसपी प्रत्याशी की सुरक्षा को ज्यादा तवज्जो दी और प्रत्याशी की सुरक्षा में लगे रहे। इसकी शिकायत एसपी को मिली और उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल अजय कुमार और मुकेश कुमार नाम के दो सिपाहियों की ड्यूटी एसपी ने मतगणना स्थल पर लगाई थी। लेकिन सिपाहियों ने मतगणना स्थल पर ड्यूटी करना मुनासिब नहीं समझा। दोनो सिपाही पुवायां विधानसभा से बीएसपी प्रत्याशी गुरूवचन लाल की सुरक्षा मे लगे रहे जिसकी शिकायत एसपी को दी गई। जिसके बाद एसपी ने जांच में पाया कि ये दोनों सिपाही मतगणना स्थल पर ड्यूटी में लापरवाही की है।
मतगणना स्थल की सुरक्षा के बजाय एक प्रत्याशी की सुरक्षा में लगे रहे जिसको एसपी के बी सिंह ने गंभीरता से लिया जिसके बाद दोनों सिपाहियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि गुरुवचन लाल पुवायां विधानसभा से बीएसपी प्रत्याशी हैं जो पूर्व आईपीएस हैं। गुरुवचन लाल को मायावती के बहुत खास लोगों मे माना जाता है।
एसपी के बी सिंह ने बताया कि दोनो सिपाहियों को ड्यूटी मतगणना स्थल पर लगाई गई थी लेकिन वे ड्यूटी पर गैरहाजिर मिले। बताया गया कि दोनों सिपाही एक प्रत्याशी की सुरक्षा मे लगे रहे थे इसलिए दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications