आगरा: छेड़छाड़ मामले को लेकर थाने के बाहर चली गोली, दो की हालत गंभीर

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगर में पुलिस का खौफ दबंग लोगों के दिलों से गायब हो चुका है। आगरा थाने के बाहर दबंगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि फायरिंग थाने के बाहर हुई और पुलिस बस देखती रही। वहीं, एसपी देहात अब मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कर रहे है।

Two people shot outside the police station

आगरा के मलपुरा थाने क्षेत्र के खाना मलपुरा के बराड़ा गांव में झगड़े को लेकर दो पक्ष पंचायत कर रहे थे। इसी बीच एक युवती ने प्रधान पति योगेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस प्रधान पति सहित कुछ लोगों को थाने ले आई। बता दें कि दोनों पक्षों के लोगों में झगड़ा हो गया। प्रधान पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों को मारने की लिए दौड़ तो अजीत ने लोगों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। पूरा घटनाक्रम थाने के गेट पर हुआ और पुलिस देखती रही।

Two people shot outside the police station

घटना के बाद गुस्साएं लोगों से पुलिस भी बचती भी नजर आई। वहीं इस घटना से पुलिस के इकबाल पर भी सवाल उठता है। बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी रूलर अखिलेश नारायण सिंह की मानें तो घटना थाने से दूर की है। पूरे मामले में अजीत नाम के व्यकित ने गोलियां चलाई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+