2 फीट के मेराज ने इसलिए डाला वोट कि नई सरकार कराए उसकी शादी

छोटे कद के मेराज तीसरी बार वोट डालने पहुंचे। मेराज की मांग है कि नई सरकार उनकी शादी कराए और रोजगार के अवसर प्रदान करे।

वाराणसी। विधानसभा चुनाव के 7वें और आखरी फेज में बुधवार को वाराणसी के 28 साल के शख्स मेराज ने तीसरी बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जैसे ही मेराज वोट डालने पहुंचे, उनको देखने के लिए भीड़ जुट गई। इसकी वजह भी थी; 2 फीट के मेराज अपने दो दोस्तों की गोद में बैठ कर वोट डालने जो आये थे।

पेशे से बुनकर हैं मेराज

पेशे से बुनकर हैं मेराज

पेशे से बुनकर मेराज बुधवार को पीलीकोठी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के बूथ पर वोट देने पहुंचे। मेराज ने बताया, इससे पहले वो दो बार वोट डाल चुका है। इस बार वोटिंग इसलिए कर रहा है ताकि जो भी सरकार आए वो उसके जैसे कम लंबाई वालों की शादी की योजना और रोजगार की व्यवस्था करे। यही नहीं मेराज के ये मजबूत इरादे ये भी दर्शाते हैं कि लोग भले ही खुलेआम उनका मजाक उड़ाए पर लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नयी सरकार बनाने में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया हैं।

मेराज को है चुनावी नतीजों का इंतजार

मेराज को है चुनावी नतीजों का इंतजार

मेराज ने कहा, समाज हमारे जैसे लोगों का मजाक उड़ाता है। कोई भी सरकार हमारे लिए काम नहीं करती। आज भी लोग मजाक उड़ाते रहे। मैं उन लोगों को संदेश देना चाहता हूं, जो लोग वोट न डालकर छुट्टी मानते हैं। यही नहीं, मेराज अली को इस विधानसभा चुनाव के परिणाम का इन्तजार है। वे ये मानते हैं कि आने वाली सरकार इनके जैसे लोगों के लिए कई कानून लेकर आये जिससे इन्हें भी समाज में सामान्य जीवन बिताने का मौका मिल सके।

नई सरकार से मेराज की अपेक्षाएं

नई सरकार से मेराज की अपेक्षाएं

मेराज चाहते हैं कि इस विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जो भी सरकार आये वो उनके जैसे कम लंबाई वालों के लिए एक विशेष कानून बनाये जिससे लोग इनका मजाक ना उड़ाए। मेराज की मांग है कि इनके जैसे लोगों के लिए आने वाली सरकार शादी की योजना बनाये जिससे कि कम हाइट वाले लड़के-लड़की आसानी ने एक दूसरे की जानकारी में आ सकें और उनकी शादी हो सके।

मेराज ने अपनी तकलीफ बयां करते हुए कहा कि आज भी समाज उनको सामान्य जीवन नहीं बिताने देता जिससे रोजगार की दिक्कत आती है। इस चुनाव के बाद आनेवाली सरकार इन जैसों के लिए रोजगार के अवसर खोले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+