अंबेडकर जयंती के दिन यूपी में दो दलित बेटियों पर चाकू और आग से निर्मम हमला

कानपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं दिखाई देती हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। देश और प्रदेश के नेता अंबेडकर जयंती को मनाने में लगे थे वहीं कानपुर देहात जनपद में दोनों दलित किशोरियां दबंगों की दबंगई का शिकार बनकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थीं। जनपद में एक ही दिन में दो दलित किशोरियों के ऊपर हुए अत्याचार से पुलिस की नाकामी साफ देखी जा सकती है।

मंगलपुर क्षेत्र में किशोरी को चाकू से गोदा

मंगलपुर क्षेत्र में किशोरी को चाकू से गोदा

जनपद की पहली घटना थाना मंगलपुर क्षेत्र की है जहां शोहदे ने नाबालिग किशोरी को चाकू से गोद डाला। दूसरा मामला थाना राजपुर क्षेत्र में देखने को मिला जहां कक्षा 10 की छात्रा को पानी को विवाद को लेकर पांच दबंग लोगों ने जिंदा जला दिया। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। हलांकि पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने किशोरी का प्राथमिक उपचार कर कानपुर हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया। मामले को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना है और पुलिस बल को शांति व्यवस्था कायम करने के लिए तैनात कर दिया गया।

राजपुर क्षेत्र में निधि को जिंदा जलाया

राजपुर क्षेत्र में निधि को जिंदा जलाया

कानपुर देहात के थाना राजपुर क्षेत्र के गांव वैना में पानी के विवाद को लेकर के पांच दबंगों ने कक्षा 10 की छात्रा निधि और उसके परिजनों के साथ जमकर पीटा। दबंगों का इतने से मन नहीं भरा तो नाबालिग छात्रा के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला डाला और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा निधि को आग की लपटों से बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

निधि की हालत नाजुक, हैलट रेफर

निधि की हालत नाजुक, हैलट रेफर

पुलिस ने जली किशोरी को जिला अस्पताल भेजा जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और किशोरी की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे कानपुर नगर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने छात्रा के पिता रमेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दावा किया है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी शेष आरोपियों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+