यूपी: तीन तलाक देने के बाद ससुर से जबरन हलाला के लिए बनाया गया दबाव, इनकार करने पर किया दुष्कर्म का प्रयास

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में लगातार तीन तलाक और हलाला के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जनपद की कोतवाली देहात क्षेत्र से सामने आया है। यहां दो सगी बहनों को उनके पतियों ने तीन तलाक दे दिया। बाद में पुन: निकाह करने की बात कहते हुए ससुर के साथ हलाला के लिए दबाव बनाया गया। पत्नी के इनकार करने पर एक पति ने घर में घुसकर पीड़ित पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए मारपीट की और एक बच्चे को जबरन अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूपी: तीन तलाक देने के बाद ससुर से जबरन हलाला के लिए बनाया गया दबाव, इनकार करने पर किया दुष्कर्म का प्रयास

बुलंदशहर की पीड़िता कोतवाली देहात के एक गांव की रहने वाली है। इनके पिता ने कोतवाली देहात में दी तहरीर में कहा कि उनकी दो पुत्रियों का निकाह धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुर दोनों पुत्रियों पर गलत नीयत रखने लगा। छेड़छाड़ के साथ ही उसने दोनों पुत्रियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पुत्रियों के विरोध पर उसने अपनी पत्नी और पुत्रों से उनकी पिटाई भी कराई और उन्हें घर से निकलवा दिया। आरोप है कि 20 अक्टूबर को दोनों दामाद उसके घर आए और वहीं दोनों पुत्रियों को तलाक दे दिया। आरोपियों ने दोनों पुत्रियों के साथ मारपीट भी की और धमकी देते हुए चले गए।

यूपी: तीन तलाक देने के बाद ससुर से जबरन हलाला के लिए बनाया गया दबाव, इनकार करने पर किया दुष्कर्म का प्रयास

उन्होने बताया कि बीते दिनों दोनों दामाद पुन: घर आए और उसकी पुत्रियों से फिर से निकाह करने की बात कहते हुए पिता के साथ हलाला करने के लिए दबाव बनाया। दोनों पुत्रियों ने ससुर के साथ हलाला से इनकार कर दिया। दूसरी और पीड़ित महिला की मां का कहना है 19 नवंबर की शाम को एक आरोपी दामाद घर में घुस आया और उसकी पुत्री से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इनकार करने पर आरोपी ने उसकी पुत्री से मारपीट की और घर से एक बच्चे को लेकर फरार हो गया। बाद में बालक को कहीं छोड़कर आरोपी दामाद पुन: घर आया और उसकी पुत्री से अश्लीलता करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने देहात पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+