ट्रेन की चपेट में आने से टाइगर की मौत, ड्राइवर पर केस दर्ज

रेलवे ट्रैक के किनारे एक साल की फीमेल टाइगर का शव मिला है। जिसका एक पंजा भी कटा हुआ है। घटना के बाद अज्ञात ट्रेन ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया है।

बहराइच। बहराइच में कतर्निया वन्य जीव प्रभाग के एक टाइगर की शनिवार भोर में मौत हो गई। मौत की वजह ट्रेन की चपेट में आना बताया जा रहा है। टाइगर का शव बिछिया रेलवे लाइन के एक पिलर के पास मिला है। जानकारी मिलने पर वन विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर टाइगर के शव को कब्जे में लिया गया। शव के पोस्टमॉर्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के असल कारणों का पता लगेगा।

Tiger dead in a Train Accident

जिले के कतर्निया घाट सेंचुरी के कतर्निया घाट रेज में बिछिया रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शनिवार सुबह रेल पटरी के किनारे टाइगर का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। प्रभागीय वन अधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि बिछिया रेलवे लाइन के पिलर संख्या 159/6 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक साल की फीमेल टाइगर का शव मिला है। जिसका एक पंजा भी कटा हुआ है।

Tiger dead in a Train Accident
Tiger dead in a Train Accident

शव के पोस्टमॉर्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है, जो रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम करेगा। जिसके बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा। हालांकि इसके ट्रेन के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में अज्ञात ट्रेन चालक के खिलाफ रेंज कार्यालय में केस दर्ज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+