अमेठी: एनएच 330 पर दो ट्रक और एक डम्फर की जोरदार टक्कर, 3 की मौत 4 घायल

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां गुरुवार रात प्रयागराज-फैजाबाद राष्ट्रीय हाइवे पर दो ट्रक और एक डम्फर की भिड़त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई थाना पीपरपुर के दुर्गापुर पास दो ट्रक व एक डम्फर की हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल चार लोगों का इलाज डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल सुल्तानपुर में चल रहा है। आस-पास के लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना पुलिस दी।

 three people died in road accident in amethi

ये हादसा पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे के पास का है। पुलिस के अनुसार देर रात सुल्तानपुर की तरफ से एक ट्रक और एक डम्फर प्रतापगढ के लिये जा रही थी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे के समीप ये वाहन पहुंचे ही थे कि अमेठी जनपद से बालू लदा एक ट्रक जो लम्भुआ जा रहा था एकाएक सामने आ गया। जिसमें तीनों वाहनों में टक्कर हुई और ट्रकों के परखच्चे उड़ गए।

 three people died in road accident in amethi

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर एक ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अन्य दो की मौत हो गई बाकी घायलों का इलाज डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल सुल्तानपुर में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक है। एएसपी बीसी दुबे नें बताया कि रूट को खाली कराकर चालू करा दिया गया है और मृतक व घायलों की पहचान कराई जा रही है

ये भी पढ़ें- पेटीएम केस: 20 करोड़ की फिरौती के मामले में अब चौथे शख्स की तलाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+