यूपी: 24 घंटे के अंदर एक ही जिले में तीसरी हत्या, 75 साल की बुजुर्ग महिला को लूटकर ऐसे दफनाया
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में लगातार हत्याओं का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में तीसरी हत्या से जिला थर्रा गया है। यहां लुटेरों ने 75 साल की बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या कर दी। यही नहीं लाश को छुपाने के लिए लुटेरों ने शव को गन्ने के खेत मे दफना भी दिया। रात भर तलाश करने के बाद सुबह महिला की लाश खेत में दफन मिली। पुलिस की मौजूदगी में शव को खुदवाया गया तो पाया कि उसके कान से सोने के कुंडल और नाक का फूल गायब था। महिला रात मे शौच करने के लिए खेत पर गई थी तभी लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना थाना सेहरामऊ के सुजातपुर गांव की है वहां की रहने वाली 75 साल की रामवती शुक्रवार की रात गांव मे खेत में शौच करने गई थी। उसके बाद बुजुर्ग महिला वापस अपने घर नहीं लौटी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह जब गांव वाले खेत पर काम करने के लिए गए थे। तभी उनको खेत मे मिट्टी खुदाई का अहसास हुआ तो उन्होंने मिट्टी को खोदा तो उसमें बुजुर्ग महिला रामवती की लाश दफन थी। ग्रामिणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और पुलिस को फोन करके बताया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाया।
बुजुर्ग महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की लूट के बाद बेरहमी से हत्या कर शव को दफनाया गया। महिला के कान से कुंडल और नाक का फूल गायब था। जिससे ये साफ हो गया गया कि महिला की लूट के बाद हत्या की गई है। फिलहाल परिजनों ने किसी रंजिश होने से इंकार किया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications