बागपत: रुमाल बांधने पर चलती ट्रेन में तीन मौलवियों को बुरी तरह पीटा

बागपत। यूपी के बागपत इलाके में चलती ट्रेन में तीन मौलवियों की पिटाई की घटना हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मौलवियों के रुमाल पहनने की बात को लेकर शुरू हुए विवाद में आधा दर्जन दबंगो ने ट्रेन के डिब्बे में उनको गेट बंद कर पीटा। लोहे की रॉड से पीट-पीट कर तीनों को अधमरा कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बागपत थाने का घेराव किया और दबंगो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। बागपत क्षेत्र के अहेड़ा स्टेशन पर यह घटना हुई है।

मौलिवियों पर नुकीली चीज से किया हमला

मौलिवियों पर नुकीली चीज से किया हमला

बागपत में चलती ट्रेन में दबंगों का कहर देखने को मिला है। ट्रेन में यात्रा कर रहे तीन मौलवियों को दबंगों ने जबरदस्त तरीके से पीटा। जब मौलवी ट्रेन से उतर रहे थे तो दबंगों ने ट्रेन कोच का गेट बंद कर जबरदस्त पिटाई की जिसमें तीनों मौलवियों को गंभीर चोटें आई हैं। जबरदस्त पिटाई करने के बाद दबंग तीनों मौलवियों को रेलवे स्टेशन पर फेंक कर फरार हो गए।

दिल्ली से ट्रेन से लौट रहे थे मौलवी

दिल्ली से ट्रेन से लौट रहे थे मौलवी

मौलवियों ने घटना की सूचना के ग्रामीणों को दी जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। घायल तीनों मौलवियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। तीनों मौलवी बागपत के अहेड़ा गांव के रहने वाले हैं जो बीती रात एक पैसेंजर ट्रेन में दिल्ली से वापस लौट रहे थे। घायल मौलवी का कहना है कि उनके रुमाल पहनने पर दबंगों ने आपत्ति की जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। मामूली बात को लेकर दबंगों ने उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस ने किया केस दर्ज

लोहे के सूए से तीनों मौलवियों को पीटा गया जिससे उनके शरीर पर जबरदस्त घाव बन गए। तीनों मौलवी अहेड़ा गांव के एक मदरसे में बच्चो को पढ़ाने का काम करते हैं। तीनों मौलवी बागपत से दिल्ली मरकज मस्जिद कप देखने गए थे लेकिन जब वो वापस लौट रहे थे तो उनके साथ चलती ट्रेन में मारपीट की घटना हुई। इस घटना के बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि सीट को लेकर शायद यह मारपीट हुई है हलांकि इसकी पुष्टि के लिए अभी कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+