उन्नाव: बाइक, ट्रक और पिकअप वैन की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी स्थित लोधेश्वर में मुंडन संस्कार कराने जा रहे परिवार के ऊपर उस समय कहर टूटा जब एक साथ मोटरसाइकिल, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि पिकअप वैन सड़क किनारे खंती में पलट गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Three killed when three vehicles collided in Unnao

11 गंभीर यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य को देखा। वही बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सदर विधायक पंकज गुप्ता सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने भी घायल व मृतक परिजनों से मुलाकात की।

Three killed when three vehicles collided in Unnao

सफीपुर थाना क्षेत्र के सजन पुर निवासी दिनेश पुत्र राधेलाल की बेटी का मुंडन संस्कार होना था जिसके लिए पूरा परिवार एक पिक अप में बैठकर लोधेश्वर जा रहा था अभी उनका पिकअप माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी मेथी टुकूर के पास पहुंचा ही था कि मोटरसाइकिल को ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे ट्रक को भी बचाने का प्रयास किया गया। तीनों गाड़ियां आपस में लड़ गईं। मरने वालों में सुनेश्वरी, बुद्धाना, नन्हकी शामिल हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Three killed when three vehicles collided in Unnao

घटना की जानकारी मिलते कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने भी जिला अस्पताल का भ्रमण किया और घायलों से बातचीत की।

Three killed when three vehicles collided in Unnao

बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि पीड़ित परिजनों का हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। शासन स्तर पर भी मदद दिलाने की कोशिश होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+