हॉर्न बजाती ट्रेन गुजर गई, पीछे पटरी पर ईयर फोन लगाए 3 दोस्तों की लाश

बरेली। ईयर फोन और सेल्फी का शौक लोगों की जान ले रहा है। यूपी के बरेली में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां ईयर फोन लगाकर रेलवे पटरी क्रॉस कर रहे तीन दोस्तों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।

Three friend on railway track in Bareilly

रेलवे क्रॉसिंग पर छानबीन करती पुलिस और रोते-बिलखते परिजन...ये दर्दनाक मंजर है बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर का, जहां ट्रेन से कटकर तीन दोस्तों शाहिद, दानिश और राजेंद्र की मौत हो गई। दरअसल तीनों दोस्त सुबह घर से काम पर निकले थे। तीनों दोस्त ईयर फोन लगाये हुए थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन के ड्राइवर ने तीनों को रेलवे ट्रैक पर देखते ही काफी तेजी से काफी देर तक हॉर्न बजाया लेकिन कान में ईयर फोन लगे होने की वजह से तीनों दोस्तो को ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनाई नही दी और तीनों दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गए।

तीनों दोस्तों का शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। जिस किसी को भी इस दर्दनाक हादसे की खबर लगी वो मृतकों के परिवार को सांत्वना देने पहुंच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+