जब कब्र खोदने के लिए बुलानी पड़ी जेसीबी, सड़क हादसे में 3 परिवार खत्म
यूपी के हाथरस में हुए सड़क हादसे में तीन परिवार पूरी तरह से खत्म हो गए। हादसे में आगरा के सैमरा गांव के पांच भाइयों के तीन परिवार के लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। हादसे के बाद शवों के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस को जेसीबी तक बुलानी पड़ गई। कब्रिस्तान में एक साथ इतने शव को दफन करने के लिए प्रशासन को जेसीबी मंगवानी पड़ी, जिसके बाद कब्रों को खुदवाया गया।
गौर करने वाली बात है कि हाथरस में जनरथ बस और मैक्स की टक्कर हुई थी, जिसमे अधिकतर मृतक सैमरा गांव के थे। इस हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग पीड़ित परिवार के मकान की दौड़े। हादसे में बेदरिया,लतीफ, मुन्ना,चुन्नासी और शान मोहम्मद का परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

हादस के बाद शवों को पुलिस विभाग और प्रशासन एंबुलेंस में शवों को लेकर पहुंचा। रात में जब शव बेदरिया के घर की गली में पहुंचा तो महिला, पुरुष और बच्चों के चीखने की आवाज आने लगी, लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक दर्जन से भी अधिक लोगों के शव को कब्रस्तान ले जाना मुश्किल हो गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
शव को कब्रस्तान ले जाने से पहले जेसीबी की मदद से कब्रों को तैयार किया गया। मृतक रिवार के सदस्य सोनू ने बताया कि पहली बार कब्रिस्तान में इतने शवों को एक साथ दफनाया गया। देर रात तक शवों को लाने का सिलसिला जारी रहा।
बस्ती में करीबन 16 शवों को लाना था, इसके लिए पुलिस को जगह खोजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने पंचायत घर की जमीन से लेकर स्कूल में शव को रखने का प्रयास किया, लेकिन अंत में तंबू लगाकर पुलिस को शवों को रखना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications