शादी की खुशियां मनाने गए 3 बारातियों को रास्ते में मिली मौत, 9 घायल

बारातियों से भरी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई जिसमें तीन की मौत मौके पर हो गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए जिनका इलाज कराया जा रहा।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में शादी की खुशियां गम मे तब्दील हो गईं। सोमवार की सुबह हाईवे पर बारातियों से भरी कार आलू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद जहां शादी की खुशियां मनाई जा रही थी वहीं अब मातम पसरा हुआ है।

शादी के बीच में घूमने निकले बाराती

शादी के बीच में घूमने निकले बाराती

घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के अतिबरा मोड़ के पास की है। मिर्जापुर ब्लाक के मिलकिया गांव निवासी महेश के बेटे विपिन की शादी जैतीपुर ब्लॉक के गांव खेड़ाबजेड़ा में गई थी। विपिन की शादी अशोक कुमार की बेटी पिंकी से तय हुई थी। बीती रात शादी की सभी रस्में पूरी कर ली गई थी और सुबह मे विदाई होनी थी। विदाई से पहले शादी मे मौजूद भूरे हर्षित और सर्जन अपने दोस्तों के साथ एक कार मे सवार होकर अपने गांव मिलकिया की ओर निकल गए। उनके साथ नौ लोग गाड़ी में और सवार हो गए।

कार आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई

कार आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई

बारातियों की यह गाड़ी जब थाना मदनापुर क्षेत्र के अतिबरा मोड़ के पास पहुंची तो हाईवे के किनारे आलू से भरी ट्रैक्‍टर ट्रॉली वहां पर खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार कार ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार मे मौजूद भूरे हर्षित और सर्जन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी की खुशी में पसरा मातम

शादी की खुशी में पसरा मातम

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां घायलों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। हादसे के बाद दोनों परिवारों मे मातम का माहौल हो गया है।

एसओ रजी अहमद ने बताया कि सोमवार की सुबह कार और ट्रैक्टर ट्रॉली का एक्सिडेंट हुआ है जिसमें कार मे बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, नौ लोग घायल हो गए। कार में सवार लोग एक बारात से लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+