यूपी: लड़की से छेड़छाड़ पर भिड़े दो समुदाय, 3 की मौत
बिजनौर। यूपी के बिजनौर में उस समय बड़ा बवाल हो गया जब लड़की छेड़ने के विवाद में गोली चलने से तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को स्कूल जा रही एक छात्रा से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। लड़की ने जब इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो उन्होंने आरोपी पक्ष पर फायरिंग कर दी।
छात्रा ने चप्पल से उतारा मजनूं का भूत, लोगों ने कहा- शाबाश बेटी
फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद भड़के लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से हैं।
पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।