तेजाब से चेहरा बिगाड़ने का दिया डर, लड़की ने किया खुद को कैद

इतना ही नहीं उसने फरमान भी सुना दिया कि मैं तुमसे ही सादी करूंगा। तुम ने अगर मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हारे मुंह पर तेजाब डालकर तुम्हारा चेहरा बिगाड़ दूंगा।

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक मनचले ने मासूम को इतना परेशान किया कि उसने पढ़ना ही छोड़ दिया। यही नहीं उसने लड़की को धमकी तक दे डाली कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगी तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ दूंगा। मासूम के चेहरे पर डर और ट्यूशन न जाने की जिद देख पिता ने जब बेटी से कारण पूछा तो सबके होश उड़ गए। अब पिता ने बेटी के साथ थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

Threat to Girl by acid attack, She imprisoned herself

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिदर्शन नगर का है। जहां की रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि मुहल्ले का ही रहने वाला आशीष शाक्य उसे कोचिंग क्लास के लिए आते-जाते समय रास्ते में तंग करता है, उसके ऊपर दबाव बनाता है कि मेरे साथ चलो और मेरी बात मानों। इतना ही नहीं उसने फरमान भी सुना दिया कि मैं तुमसे ही सादी करूंगा। तुम ने अगर मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हारे मुंह पर तेजाब डालकर तुम्हारा चेहरा बिगाड़ दूंगा। उसके इरादे सुन छात्रा स्वाति के होश उड़ गए। वो इतनी डर गई कि उसने ट्यूशन जाना ही बंद कर दिया है।

जब इसकी जानकारी पिता को हुई तो उन्होंने न सिर्फ उसे हिम्मत दी बल्कि वो उसे लेकर थाने आए और पुलिस में उस मनचले आशीष की शिकायत भी दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ से दूर है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+