PICS: चित्रांगदा के साथ नजर आएगी सहारनपुर की ये हॉट एक्ट्रेस
इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है कुवैत में कराया गया उनका ये फोटोशूट।
सहारनपुर। एक समय में हॉट फोटोशूट कराने को लेकर चर्चाओं में आई सहारनपुर की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है कुवैत में कराया गया उनका फोटोशूट। उन्होंने कुवैत में अल्लावी सिंगर के साथ फोटोशूट कराया है। इसके अलावा कायनात अरोड़ा जल्द ही जाने-माने डायरेक्टर गिरीश मलिक द्वारा निर्देशित फिल्म बैंड ऑफ महाराजा में नजर आने वाली हैं। इस डायरेक्टर द्वारा निर्देशित फिल्म 'जल' को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है और ये फिल्म आस्कर समारोह में चौथे नंबर पर रही थी।



कायनात अरोड़ा मूल रुप से सहारनपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता मदन लाल अरोड़ा एक बिजनसमैन हैं। उनके चाचा कृष्ण लाल अरोड़ा भाजपा से जुड़े हैं और केमिकल फैक्ट्री चलाते हैं। कायनात अरोड़ा को उस समय पहचान मिली थी जब वो हिन्दी फिल्म खट्टा-मीठा के एक आयटम सांग में डांस करती नजर आई थीं। ये फिल्म वर्ष 2010 में आई थी। इसके बाद 2011 में कायनात अरोड़ा ने तमिल फिल्म मनकथा की थी। जिसमें कायनात को बेहद पसंद किया गया। 2013 में कायनात की फिल्म ग्रैंड मस्ती आई थी, जिसमें उनकी अदा और डायलॉग को पसंद किया गया था। 2015 में कायनात अरोड़ा मलयालम फिल्म 'लैला ओ लैला' में हॉट अंदाज में नजर आई थीं। 2015 में ही उन्होंने रामगोपाल वर्मा की हिंदी फिल्म 'सीक्रेट' की। इसी साल उन्होंने हिन्दी और मलयालम फिल्म 'मोगली पुव्वु' की।



2015 में ही उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल के साथ 'फरार' फिल्म की थी
कायनात अरोड़ा हाल ही में कुवैत में घूमकर आई हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक फिल्म साइन की है 'बैंड ऑफ महाराजा' इस फिल्म में वो जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा के साथ नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि ये एक म्यूजिक फिल्म है, जिसमें तीन नए लड़के नजर आएंगे। फिलहाल कायनात कोलंबो की यात्रा पर हैं। उन्होंने बताया कि वो देश-विदेश में अनेक शो कर चुकी हैं।
















Click it and Unblock the Notifications