VIDEO: बैल चुराने आया चोर रस्सी से बांधकर रात भर पीटा गया
देर रात्रि करीब 12 बजे बैल को चुराने के लिए चोर पहुंचा। चोर ने जैसे ही घर मे एंट्री की परिजन जाग गए। इसके बाद तो चोर ही बांध लिया गया।
संभल। घर से बैल चुराने पहुंचे चोर को परिजनों ने देख लिया और उसके बाद शोर मचा दिया। चोर शोर-शराबा सुनकर भागा तो मोहल्ले के लोगों ने उसे दबोच लिया। उसके बाद चोर की सुबह होने तक जमकर रस्सी से बांधकर पिटाई की गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची और युवक को कोतवाली ले आई।

शहर के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी सुरेश पाल पशुओं का पालन-पोषण कर दूध बेचने का काम करता है। मंगवार की रात वो अपने परिजनों के साथ घर पर सो रहे थे। घर के पीछे कि ओर आंगन में पशु बंधे रहते हैं। देर रात्रि करीब 12 बजे बैल को चुराने के लिए चोर पहुंचा। चोर ने जैसे ही घर मे एंट्री की परिजन जाग गए। उसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा मचने के बाद चोर भागने का प्रयास करने लगा।

मोहल्ले के लोगों की मदद से चोर को हल्लू सराय में जाकर पकड़ लिया गया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं लोगों ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसको पीटा। सुबह पुलिस के पहुंचने तक उसकी जमकर पिटाई की गई जिससे चोर की हालत बिगड़ गई है। पुलिस चोर को पकड़कर कोतवाली ले आई। उसके बाद चोर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम बताया और ये भी बताया कि वो मबई थाना असमोली का रहने वाला है।
देखिए VIDEO...
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications