बरेली में सपा की रैली: ये तस्वीरें BJP की बढ़ा सकती हैं चिंता

उत्तर प्रदेश स्थित बरेली में सपा की रैली के दौरान मुलायम ने कहा कि पीएम ने अपने वायदों को पूरा नहीं किया, वायदों को पूरा नहीं करना भ्रष्टाचार है।

बरेली। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस रही भारतीय जनता पार्टी को बुधवार को बरेली में हुए समाजवादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की रैली की तस्वीरें परेशान कर सकती हैं।

बरेली में हुई सपा की रैली में आई भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। संभवतः बरेली में सपा की यह पहली रैली थी जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं आईं।

uttar pradesh

रैली की बात खास बात ये रही कि इसमें मुस्लिम महिलाओं के साथ तमाम हिन्दू महिलाएं मौजूद रही। यह रैली भाजपा के लिए इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि बरेली यानी रुहेलखंड मंडल उनका गढ़ है।

जो कहते हैं मुलायम, सपा करती है पूरा

जो कहते हैं मुलायम, सपा करती है पूरा

इस रैली में हिस्सा लेने के लिए महिलाएं अपने घरेलू काम निपटाकर सीधे जीआईसी मैदान पर पहुंच गई। सपा मुखिया मुलायम के बारे में रैली में आई महिलाओं का कहना था कि वो जो कहते हैं, उनकी पार्टी उसे पूरा करती है। बता दें कि रैली में जैसे संही बोधन शुरू किया तुरंत महिलाओं की निगाह मंच की ओर गई और वो टकटकी लगाकर देखनी लगी कि उनके नेता अब क्या बोलने वाले हैं।

मुलायम का किया समर्थन

मुलायम का किया समर्थन

संबोधन के दौरान मुलायम ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए विमुद्रीकरण के फैसले के कारण लोगों की परेशानी का जिक्र किया तो महिलाओं ने ताली बजाकर मुलायम की बात का समर्थन किया है।

रैली में आईं महिलाओं से जब यह पूछा गया इतनी ठण्ड में आप सपा के नताओं को क्यों सुनने आई हो तो उनका जवाब था कि सपा ने उनके बेटों को बेटियों को लैपटॉप देने साथ विद्याधन जैसी योजनाए दी हैं। उन्हें उम्मीद है अखिलेश के नेतृत्व में एक बार फिर सपा की सरकार बनेगी।

बोले मुलायम, एक है मोदी का मित्र

बोले मुलायम, एक है मोदी का मित्र

इस दौरान मुलायम ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कालाधन देश के सौ परिवारों में है एक मित्र तो मोदी का है ,जो मोदी के साथ चलता है। मुलायम ने मंडलीय सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने देश को पीछे धकेलने का काम किया है। मुलायम ने कहा कि विमुद्रीकरण का फैसला जल्दबाजी में लिया गया फैसलाहै साथ ही कहा कि जनता चुनाव में भाजपा और बसपा को आईना दिखा देगी।

इन जिलों से आए थे लोग

इन जिलों से आए थे लोग

इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नोटबंदी से जनता परेशान हो रही है। गरीब आदमी अपने पैसे के लिए तरस रहा है। गौरतलब है कि इस रैली में बदायूं , बरेली , पीलीभीत , शाहजहांपुर से बड़ी संख्या में लोग अपने नेता को सुनने पहुंचे थे।

फिर बने सपा सरकार

फिर बने सपा सरकार

रैली में आए सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में खूब विकास कराया है और वो चाहते है सपा की अखिलेश की नेतृत्व में एक बार फिर सूबे में सरकार बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+