यूपी में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा, जानें कब मिलेगी राहत?
UP Weather update: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में इस समय शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। भीषण ठंड और कोहरे के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वही मौसम विभाग का कहना है कि आज कुछ जनपदों में बूंदाबांदी हो सकती है।
ऐसे में यदि हल्की बरसात होती है तो ठंड बढ़ जाएगी। शीतलहर के चलते लोगों की सेहत पर भी ठंड का असर पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर द्वारा भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, अयोध्या, मुरादाबाद, बाराबंकी, बिजनौर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल है।
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद का तापमान सबसे कम रहा। आगरा जनपद में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आगरा के बाद अयोध्या जनपद का तापमान कम रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, इसी तरह बरेली का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, झांसी का तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस और कानपुर का तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अन्य जनपदों में घने कोहरे का अलर्ट
आईएमडी द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार मंगलवार को मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बलिया, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, कन्नौज, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं और अमरोहा आदि जनपदों में भीषण कोहरे का अलर्ट है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 4 से 5 दिन के बाद पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में शीतलहर से लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन यदि बरसात या बूंदाबादी होती है तो ठंड और बढ़ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications