जयंत चौधरी के नाम से वायरल हो रही पोस्ट निकली फर्जी, RLD चीफ ने ट्वीट कर पुलिस से की शिकायत

लखनऊ, फरवरी 04। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और सपा-आरएलडी गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। यूपी में फिलहाल वर्चुअल चुनाव प्रचार हो रहा है। ऐसे में डिजीटली रूप से एक-दूसरे को बदनाम करने की साजिश भी खूब रची जा रही है। ऐसी ही एक कोशिश RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी को लेकर भी की जा रही है, जिसकी जानकारी खुद जयंत सिंह ने ट्विटर पर दी है।

jayant chaudhary

क्या लिखा है वायरल पोस्ट में?

दरअसल, शुक्रवार को जयंत सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से भ्रामक जानकारी शेयर की जा रही हैं। जयंत सिंह ने अपनी पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें लिखा है- "बागपत में मेरे और RLD द्वारा अहमद हमीद को दिया गया टिकट मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती है। मुझे नहीं पता था कि अहमद हमीद का परिवार बाबा शाहमल तोमर जाट को मारकर नवाब बने और मुजफ्फरनगर दंगों में जाटों को मारने के लिए हथियार भेजे थे। मैं इस टिकट को रद्द कर रहा हूं, अब पर्चा तो वापस नहीं होगा, लेकिन मेरा जाट समाज अब बागपत में आजाद होकर वोट दे।"

जयंत सिंह ने इस वायरल पोस्ट की बताई सच्चाई

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर कहा है, "#Baghpat चुनाव पर झूठा पोस्ट बनाकर वायरल किया जा रहा है। मैंने बागपत पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। विकास पर जवाब जब दे नहीं पा रहे तो Photoshop द्वारा फ़र्ज़ी पोस्ट बनाने वाले कौन हैं जनता पहचान ले!!" जयंत सिंह ने पोस्ट के जरिए कहा है कि किसी ने उनकी जैसे आईडी का फर्जी फोटोशॉप बना वायरल पोस्ट को शेयर किया है।

कौन है RLD प्रत्याशी अहमद हमीद?

अहमद हमीद पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. नवाब कोकब हमीद के बेटे हैं, जिन्हें RLD ने बागपत विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। अहमद हमीद के पिता कोकब हमीद बागपत विधानसभा से पांच बार विधायक भी रह चुके हैं। अहमद हमीद अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अहमद हमीद 2017 में भी RLD के टिकट पर बागपत से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वो पिछले 2 चुनाव इस सीट से हार चुके हैं और तीसरी बार बीजेपी को टक्कर देने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+