CM Yogi: जानिए क्या है मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना, लागू होने से यह होंगे फायदे
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना के नाम से एक नई योजना लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत कृषि के अतिरिक्त उद्यान, रेशम सहकारिता,मण्डी आदि विभागों से जुड़ी योजनाएं होंगी। इन योजनाओं के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था रहेगी।
इस योजना के तहत ही प्रदेश में लंबित योजनाओं को गति मिलेगी। जैसे प्रदेश में जहां सौ सोलर पंप लगवाने थे वहां 80 पंप ही लग पाए। शेष 20 पंप इस नई योजना के तहत लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस योजना को गति देने के लिए अन्य विभागों के बजट से कटौती की जाएगी। यह बजट इस नई योजना के लिए होगा।

वर्तमान समय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना संचालित की जा रही है। जो 2007 से चल रही है। इसके तहत किसानों की आर्थिक दशा सुधारने से लेकर बेहतर फसल उत्पादन है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों का विकास करना है। जिसके लिए कृषि व्यवसाय उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से कृषि बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। जिसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण इनपुट, भंडारण, बाजार,सुविधा आदि की पोहोच सुनिश्चित की जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications