यूपी का दरोगा बोला- या तो पूजा समारोह में ताली बजाएं, वरना अपना चालान कटवाने के लिए तैयार रहें
बलिया। उत्तर प्रदेश में पुलिस का दरोगा एक पूजा कार्यक्रम में लोगों की बेरुखी से इतना खिन्न हो गया कि ताली नहीं बजाने पर चालान काटने की धमकी दे डाली। दरोगा ने लोगों से कहा कि या तो पूजा में ताली बजाएं, वरना चालान काट दूंगा। दरोगा ने चालान की यह बात अवैध लाल बालू की ढुलाई के संदर्भ में कही।

'जो ताली नहीं बजाएगा उसका बालू में चाला होगा'
मामला बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित संसार टोला गांव का है। यहां जेपी नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल लोगों को तालियां बजाने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं करेंगे तो इस चौकी के अंदर आने वाला पूरा इलाका उनके नियंत्रण में है। यूपी-बिहार से सटे गंगा व घाघरा नदी से होने वाली अवैध लाल बालू की ढुलाई रुकवा देंगे।
निर्दोषों को फंसाने का आरोप
वहीं, दरोगा की इस धमकी पर गांव वालों का कहना है कि कई बार इलाके की चौकी पुलिस ने कई निर्दोष लोगों को फंसाया है। वैसे तो पुलिस प्रदेश में अपनी कार्यशैली से हमेशा चर्चा में रही है, मगर ऐसा इधर पहली बार हुआ कि दरोगा ताली नहीं बजाने पर धमकाने लगा।












Click it and Unblock the Notifications