यूपी : शराबियों ने की पुलिसवाले की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

संभल। उत्तर प्रदेश में आए दिन दबंगों का आतंक देखने को मिलता है। ताजा मामला संभल जिले का है जहां शराबियों को हौसले इतने बुंलंद हो गए कि उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया। पुलिस का सिर्फ इतना कुसूर था कि उसने शराबियों को पब्लिक में शराब पीने से मना किया था और शराबियों की गाड़ी रोक ली थी। जिसके बाद शराबी युवकों ने पुलिसकर्मी को सड़क पर गिरा-गिरा कर जमकर पिटाई की।

देखें वीडियो-

मामला चंदौसी कोतवाली के मुरादाबाद मार्ग का है। जहां चन्दौसी कोतवाली में तैनात कांस्टेंबल ईश्वरचन्द्र सक्सेना गस्त कर रहे थे। इतने में ही बाइक पर सवार दो युवक शराब के नशे में धुत्त होकर आ रहे थे। नशे में युवकों को देखकर कांस्टेंबल ने बाइक को रोक लिया। उसके बाद शराबी युवकों ने बाइक से उतरते ही पुलिसकर्मी ईश्वरचन्द्र सक्सेना की डंडो से पिटाई करनी शुरू कर दी। शराबी युवकों ने कांस्टेंबल को सड़क पर जमकर गिरा-गिरा कर पीटा। कुछ देर बाद डायल 100 पुलिस के पहुंचने पर कांस्टेबल को शराबियों से छुड़ाया जा सका। पुलिस ने एक शराबी को पकड़ लिया है जबकि एक शराबी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+