अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में कितने बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा? ट्रस्ट प्रमुख ने बताया समय
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की राम नगरी अयोध्या में भव्य तैयारी चल रही है। सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे होगी।

सोमवार को मीडिा से बात करते हुए महासचिव चंपत राय ने कहा "दोपहर 12.20 बजे प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद आरती करनी चाहिए, मोहल्लों और बाजारों में प्रसाद बांटना चाहिए और सूर्यास्त के बाद दीपक जलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी तरह की अपील प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया से की है।"
बता दें 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ पवित्र कार्यक्रम के लिए अक्षत वितरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है।सोमवार को अयोध्या में अक्षत वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ में मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications