यूपी: परीक्षा में फेल हुए छात्र तो शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
मेरठ। यूपी के मेरठ के हरमिलाप इंटर कॉलेज में तैनात एक शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर 2 छात्रों से खुद की जान को खतरा बताया है। शिक्षक संजय सिंह ने तहरीर में बताया कि दोनों बच्चे कक्षा 9 के छात्र हैं। पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से वह फेल हो गया जिससे नाराज होकर वो शिक्षक से रंजिश रखने लगे। शिक्षक ने छात्रों पर आरोप लगाया कि उन्होंने फोन कर शिक्षक के साथ गाली-गलौच की व धमकी दी। इसके बाद से ही यह सिलसिला शुरू हो गया।

शिक्षक ने बताया कि अब तक वो इसे नजरअंदाज कर रहे थे। लेकिन दोनों छात्रों में से एक ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद घबराए शिक्षक ने इस मामले के बारे में अपने परिवार को बताया, जिसके बाद उनके परिवार वाले भी इससे परेशान हो गए।
शिक्षक ने बताया कि 5 नवंबर की सुबह दब वो स्कूल के लिए निकले थे तब दोनों भाई उनका पीछा कर रहे थे। दोपहरकी छुट्टी के बाद जब वे स्कूल से घर के लिए रवाना हुए तब भी दोनों भाई उनका पीछा कर रहे थे। दोनों भाई शिक्षक का पीछा करने के साथ ही किसी को शिक्षक का लोकेशन भी बता रहे थे। इसी बीच शिक्षक ने डर के मारे डायल 100 को फोन कर दिया। जिसके बाद दोनों छात्र वहां से स्कूटी लेकर फरार हो गए। वहीं इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications