जवाब ना देने पर बच्चे को पहले बनाया मुर्गा फिर पीटकर कर दिया बेहोश
कन्नौज। यूपी में कन्नौज के एक स्कूल में सवाल का जवाब न दे पाने पर टीचर ने बच्चे को मुर्गा बनाकर इस कदर पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसको कानपूर के लिए रेफर कर दिया। परिजन बच्चे के इलाज के लिए कानपुर गए हुए हैं।

कन्नौज के तिर्वा स्थित मदरसे में 6 साल का सूरज जो कि कक्षा दो का छात्र है। जब मदरसे में सूरज से शिक्षिका ने एक सवाल पूछा तो वह उसका जवाब नहीं दे पाया जिसके बाद शिक्षिका ने उसको इसी बात पर मुर्गा बना दिया और पीठ पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए जिससे उसकी गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई और वह मौके पर बेहोश होकर गिर गया।
घटना के बाद किसी तरह बच्चे को होश में लाकर उसको उसके घर भेज दिया गया। घर में हालत बिगड़ने पर बच्चे से जब माता-पिता ने उससे पूछा कि यह चोट कैसे लगी है तो उसने पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने उसको तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां से उसे एलएलआर अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications