TCS कर्मियों की मदद नहीं कर सकी सरकार, लखनऊ से जाएगी कंपनी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की यूनिट अब लखनऊ में नहीं रहेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ TCS और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग होने वाली थी लेकिन वो भी नहीं हुई।
शुक्रवार को TCS के उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने शिफ्ट होने का फैसला सुनाया। दूसरी ओर कर्मचारी यहां से दफ्तर शिफ्ट होने के चलते परेशान हैं। अपनी बात उन्होंने सीएम योगी तक भी पहुंचाई थी लेकिन सरकार भी उनकी मदद नहीं कर पाई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को TCS के उपाध्यक्ष आलोक कुमार के साथ प्रबंधन के चार अन्य अधिकारी लखनऊ आए थे। दिल्ली और मुंबई से आए अधिकारियों ने TCS दफ्तर में बैठक बुलाई और फिर लखनऊ यूनिट को पूरी तरह से शिफ्ट करने का फैसला सुनाया। मीटिंग में यह भी कहा गया कि जिन कर्मचारियों के पास लखनऊ में प्रोजेक्ट नहीं है वो अगले हफ्ते ही नोएडा के दफ्तर में रिपोर्ट करें।
वहीं कंपनी के इस फैसले के बाद TCS के कई कर्मचारी इस्तीफा दे सकते हैं। TCS के स्टाफ में करीब 1600 लोग हैं वहीं कुल मिलाकर करीब 2,000 लोग हैं। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि वो फिलहाल शिफ्ट करने की स्थिति में नहीं हैं ऐसे में वो इस्तीफा दे सकते हैं। दिल्ली और मुंबई से आए अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह शिफ्टिंग अगले 1 से डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications