गुजरात मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

लखनऊ। गुजरात में बीते कुछ दिनों में हुए उत्तर भारती लोगों पर हमले और पलायन के मुद्दे पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, मुख्यमंत्री सत्ता भोगी अजय सिंह बिष्ट को बंदरों को खेल खिलाने से फ़ुर्सत होगी तब ना कुछ बोलेंगे।

तेजस्वी ने साधा निशाना

बता दें कि सीएम योगी पर पारुल सब्बरवाल द‌्वारा किए गए एक रिट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा है कि अजय सिंह बिष्ट को बंदरों का खेल खिलाने से फुर्सत होगी, तब न कुछ बोलेंगे। आगे उन्होंने लिखा है कि कह रहे हैं कि कोई घटना ही नहीं हुई। संत-महात्मा और साधू नहीं तो कम से इंसानों की तरह ही जवाब दिया करें।

अफवाहों पर न दे ध्यान: सीएम योगी

गुजरात के घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर बात की। गुजरात के मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। गुजरात सरकार द्वारा हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है तथा सभी का गुजरात में सम्मान है।

पीएम नरेंद्र मोदी और शाह पर भी साधा निशान

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि गुजरात के लम्पट भाजपाई बिहार और यूपी के लोगों के साथ गुंडागर्दी कर उन्हें गुजरात से भगा रहे हैं। हैरानी होती है, गुजरात, यूपी, बिहार और केंद्र सहित सभी जगह बीजेपी की सरकार है। क्या बिहार और यूपी की सरकारे गुजरात के गुंडों के अत्याचार पर रोक नहीं लगवा सकती?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+