जवानी लौटाने के नाम पर तांत्रिक ने 55 साल की महिला डॉक्टर को लगाया दो करोड़ का चूना
गाजियाबाद। तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की घटनाएं आपने कई बार सुनीं होंगी, लेकिन इस बार एक महिला डॉक्टर इसका शिकार बनी हैं। मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है, जहां एक तांत्रिक ने 55 वर्षीय महिला डॉक्टर को जवानी लौटाने, सोना दोगुना करने समेत कई तरह के लालच देकर उन्हें दो करोड़ रुपये का चूना लगाया। पूरा मामला तब सामने आया जब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

तांत्रिक ने एमबीबीएस डॉक्टर को यूं बनाया शिकार
गाजियाबाद के मुरादनगर में रहने वाली 55 वर्षीय सुनीता शर्मा एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वो मुरादनगर के अग्रसेन मार्केट इलाके में रहती हैं। वहीं पर उनकी क्लिनिक है, जहां वो लगभग 26 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं। सुनीता शर्मा के पति भी डॉक्टर हैं, हालांकि दोनों लोगों का तलाक हो चुका है। ठगी करने वाला शख्स उनकी क्लिनिक में अपनी पत्नी का इलाज कराने आया था।

महिला डॉक्टर ने पुलिस में की शिकायत
पूरे मामले में मुरादनगर पुलिस ने बताया कि डॉक्टर सुनीता शर्मा के पास अपनी पत्नी का इलाज कराने आए शख्स ने बातचीत में उनसे बताया कि वो तांत्रिक है। इसी दौरान उस शख्स ने डॉक्टर शर्मा को अपनी बातों में इस तरह से फंसाया कि वो उसके बहकावे में आ गई। उन्होंने अपनी समस्याएं उस शख्स को बता दी। आरोपी शख्स ने भी उनकी हर समस्या को दूर करने का झांसा दिया।

पुलिस की पकड़ में आया आरोपी
डॉक्टर सुनीता शर्मा ने घर में विवाद, बेटे की बेरोजगारी, सोना दोगुना करने समेत दूसरी पारिवारिक समस्याओं के बारे में उस तांत्रिक को बताया। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि आरोपी तांत्रिक ने उनकी सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया, हालांकि करीब 7 साल तक लगातार ये शख्स उनसे इस संबंध में पैसे मांगता रहा। आरोपी शख्स ने करीब 26 बार में उनसे करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की। इसमें करीब 65 लाख रुपये नकद और डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा के सोने-चांदी जूलरी भी शामिल है उसने महिला डॉक्टर से ले लिए।

दो करोड़ रुपये का लगा चुका है चूना
काफी समय गुजरने के बाद भी जब महिला डॉक्टर की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया तो उन्हें लगा कि आरोपी शख्स उनसे ठगी कर रहा है। उन्होंने तांत्रिक से पैसे और गहने की मांग की लेकिन उस शख्स ने इसे लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications