स्विट्जरलैंड के प्रेमी दंपति पर फतेहपुर सीकरी में हमला, युवती का हाथ तोड़ा
Recommended Video

आगरा। स्विट्जरलैंड के लॉसेन शहर से फतेहपुरी पहुंचे प्रेमी जोड़े पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। स्विस जोड़े पर कुछ लड़कों ने पत्थर और डंडों से हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। दंपति को बुरी तरह से घायल करके ये लोग वहां से फरार हो गए। क्विंटिन जेर्मी क्लेर्क जिनकी उम्र 24 वर्ष है, अपनी प्रेमिका मैरी ड्रोज के साथ 30 सितंबर को भारत आए थे। जेर्मी ने बताया कि लड़के हमे फतेहपुर रेलवे स्टेशन के पास परेशान करने लगे, पहले इन लोगों ने हमपर फब्तियां कसी, जिसे हम समझ नहीं सके, फिर इन लोगों ने हमे जबरन रोका ताकि हमारे साथ सेल्फी ले सके। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले की यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है, उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

जर्मी ने बताया कि इन लोगों ने हमपर हमला करना शुरू कर दिया, इन लड़कों ने क्लेर्क को बहुत मारा, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं इनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि जर्मी के कान के पास चोट लगी है, जिसकी वजह से उसे सुनने में दिक्कत हो रही है, जबकि ड्रोज को काफी चोटे आई हैं, उनका हाथ टूट गई है। क्लेर्क और ड्रोज ने बताया कि हम सड़क पर चोटिल पड़े थे, उस वक्त वहां से गुजर रहे लोग हमारा वीडियो बना रहे थे और तस्वीरें ले रहे थे।
घटना के बारे में बताते हुए क्लेर्क ने बताया कि हमारे विरोध के बाद भी लड़कों ने हमारा पीछा करना नहीं छोड़ा। ये लोग लगातार हमारे फोटो लेते रहे और मैरी के पास आने की कोशिश करते रहे। हम थोड़ा बहुत जो समझ पाए उसके अनुसार वो लोग हमारा नाम पूछ रहे थे और हम आगरा में कहां ठहरे उसका पता भी पूछ रहे थे, वह हमारे साथ मारपीट करने लगे। थोड़ी ही देर बाद इन लोगों ने हमपर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। जब मैरी ने बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने उसे भी नहीं छोड़ा, उसे लगा कि लड़के महिला पर हाथ नहीं उठाएंगे, लेकिन वह गलत थी, उन लोगों ने उसे भी नहीं छोड़ा। मैं अभी तक नहीं समझ सका कि इन लोगों ने हमपर हमला क्यों किया, इन लोगों हमारी महंगी चीजें भी नहीं ली। वहीं मैरी ने इस बात से इनकार किया है कि वह लोग एक दूसरे को किस कर रहे थे, स्थानीय पुलिस ने इस ओर इशारा किया है कि हमले की वजह इन लोगों के आपस में किस करना हो सकती है, जिसके चलते यहां लोग भड़क गए।
इसे भी पढ़ें-रोज दुकान से सामान चुराता था चूहा, दुकानदार ने बोतल से बांध की पिटाई, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications