योगी के मंत्री का विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया पागल और बच्चा
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। उन्होंने राफेल डील पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को पागल और बच्चा कहा। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य मैनपुरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे।
शुक्रवार को भाजपा के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य हितलाभ वितरण एवं जागरुक कार्यक्रम में भाग लेने मैनपुरीं पहुंचे थे। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राफेल डील के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतों के लिए प्रसिद्ध हैं। ये कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। राहुल गांधी के बयान से नरेंद्र मोदी की सेहत व भाजपा पर कोई असर नहीं है।
मोदी राहुल की तरह पागल और बच्चे नहीं है। संसद चलती है तो राहुल गांधी संसद से गायब रहते हैं और जब कभी संसद में आते भी हैं तो आंख मारने जैसी घिनौनी हरकत करते हैं। प्रधानमंत्री की गोदी में बैठने की कोशिश करते हैं। राहुल गांधी बच्चे जैसे बयान दे रहे हैं, बच्चे जैसी हरकत कर रहे हैं। इनके बयान का कोई मतलब नही है।