'गैराज में खड़ा होगा बुलडोजर, अब किसी का नहीं टूटेगा घर', SC के फैसले पर अखिलेश यादव यूं कसा तंज

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव से ठीक पहले प्रदेश में राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। इस बीच, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वागत करते हुए कहा, 'बुलडोजर गैराज में खड़ा होगा, अब किसी का घर नहीं टूटेगा।'

उपचुनाव के मद्देनजर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार 13 नवंबर को कानपुर के सीसामऊ पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने इस(भाजपा) सरकार का प्रतीक बन चुके बुलडोजर के खिलाफ टिप्पणी की है। सरकार के खिलाफ इस फैसले के लिए मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। जो लोग घर तोड़ना जानते हैं उनसे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं?'

Akhilesh Yadav

उन्होंने आगे कहा कि कम से कम आज उनका बुलडोजर गैराज में खड़ा होगा, अब किसी का घर नहीं टूटेगा... सरकार के खिलाफ इससे ज्यादा टिप्पणी और क्या हो सकती है। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, एक दिन हमारे विधायक रिहा होकर हमारे बीच आएंगे और वैसे ही काम करेंगे जैसे पहले करते थे।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कानपुर की सीसामऊ विधानसभा में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती नसीम सोलंकी के समर्थन वोट अपील की। साथ ही कहा, यह जो चुनाव होने जा रहा है काफी विशेष परिस्थितियों में चुनाव है, यह जबरदस्ती चुनाव कराया जा रहा है। कहा कि जब से उपचुनाव की तारीखें आ गई हैं वह कुछ हिले हुए दिखाई दे रहे हैं, जो टालेंगे वह चुनाव हारेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों में सबसे ज्यादा महंगाई दर आज दिखाई दे रही है। महंगाई की वजह से हमारे त्योहार भी फींके पड़ गए। भारतीय जनता पार्टी के लोग मुनाफा कमाकर महंगाई बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कहा कि यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, यह चुनाव आपका है। सरकार जितनी भी ताकत लगा दे, जनता इस बार इनको हरा कर भेजेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+