भाजपा सांसद के समर्थकों ने दलित को बुरी तरह से पीटा, देखिए वीडियो
भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया के निवास के सामने उनके समर्थकों ने एक दलित को बुरी तरह से मारा। सांसद एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष भी हैं।
आगरा। ताजनगरी आगरा में संघ के चहेते और नवागत एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष और सांसद रामशंकर कठेरिया के निवास पर कठेरिया के समर्थकों ने एक दलित समाज के युवक से जमकर मारपीट की। खूब लात-घूंसे मारे। ज़मीन पर गिरा-गिराकर मारा। सड़क पर खींचते हुए ले गए। करीब 20 लोगों ने उसको बुरी तरह पीटा।

आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। फ़िलहाल अभी इस मामलें मे रामशंकर कठेरिया का कोई बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी में एससी एसटी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के स्वागत के लिए दलित समाज के नेता देवेंद्र धनगर ने एक मंच बनाया था जहां माल्यार्पण के लिए कठेरिया को आमंत्रित किया था। लेकिन समय की वजह से वह नहीं आ पाए।
बस इसी बात से नाराज़ धनगर समाज के नेता ने रामशंकर कठेरिया का पुतला जलाया। पुतला जलता देख कठेरिया के समर्थकों ने दलित नेता की जमकर पिटाई की। खूब ज़मीन पर घसीटते हुए ले गए। करीब पंद्रह मिनट तक उसके साथ मारपीट की। बड़ी मुश्किल से आसपास के लोगों ने उसे बचाया। ये घटना चौकी और कठेरिया निवास के ठीक सामने की है लेकिन किसी पुलिसवाले ने बचाने की कोशिश नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications