मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी को बागपत से लखनऊ जेल किया जा सकता है शिफ्ट

लखनऊ। पूर्वांचल के कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी को बागपत जेल से लखनऊ की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। अधिकारियों को डर है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब सुनील राठी की भी हत्या हो सकती है। इस आशंका के चलते प्रशासन ने बैठक के बाद फैसला लिया है। बताया जाता है कि सुनील राठी को भारी सुरक्षा के बीच बागपत से लखनऊ जेल शिफ्ट किया जायेगा।

sunil rathi may shifted to baghpat jail to lucknow

बता दें कि शासन से निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों ने बैठक कर जरुरी दिशा-निर्देश दिए है। अधिकारियों ने बागपत के जिलाधिकारी और एसपी के साथ इस संबंध में वार्ता भी की। बागपत एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वह सुनील राठी को लखनऊ लाने के लिए तत्काल पुलिस गारद की व्यवस्था करें। सूत्रों की माने तो पुलिस सुनील राठी की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है।

भारी सुरक्षा बल के बीच होगा शिफ्ट
सुनील राठी की हत्या होने की आशंका के चलते उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागपत जेल से लखनऊ जेल शिफ्ट किया जायेगा। सुरक्षा व्यवस्था में बज्र वाहन और भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ लेकर जाने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+