SP ऑफिस के सामने महिला हुई बेहोश, चीखने-चिल्लाने लगे पांच मासूम बच्चे

सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मुस्लिम महिला फरियादी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके साथ उसके पांच मासूम बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। देखते-देखते पुलिस कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ लग गई।

sultanpur woman faint in front of sp office

मिली जानकारी के अनुसार उक्त बेहोश हुई महिला अपने पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर गायब कर देने की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आयी थी। ज्ञातव्य हो कि पति मुमताज अली निवासी कस्बा पांचोपिरन को बीते शुक्रवार को नगर के दीवानी चौराहे से कोतवाली पुलिस ने उठा लिया था। तब से आज तक उसका पता नहीं चला। उक्त सम्बन्ध के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया की उक्त महिला का पति उनके सामने कोतवाली नहीं आया था, मामला उनके सज्ञान में नहीं है।

प्रकरण में मुमताज की बीबी का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर बाद उसके पति मुमताज को कोतवाली नगर से क्राइम ब्रांच प्रभारी उसके सामने से ही लेकर गए, जब उसने अपने पति के साथ जाने की बात कही तो उन्होंने उसे पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी फरियाद करने की सलाह दी। आज चार दिन हो गए, अभी तक उसे न तो न्यायालय में पेश किया गया और न ही उसके बारे में कोई सूचना ही मिली।

मुमताज अली की बीबी ने कोतवाली नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच प्रभारी पर अपने पति को गायब कर देने अथवा हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीआईजी व पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से जरिये रजिस्ट्री पत्र की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+