मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, अब गांव में एक साथ उठेगी तीन अर्थियां

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के यहां हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला गाँव में एक परिवार में मची शादी की खुशी काफूर हो गई है। वजह पड़ोस के तीन परिवारों में मौत का मातम जो पसरा है। अब एक साथ तीन परिवार में उठने वाली अर्थी को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ है। मरने वाले तीनों व्यक्ति पड़ोस की एक शादी से लौट कर वापस घर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

 गांव से गई थी बारात

गांव से गई थी बारात

दरअसल हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला गाँव निवासी साहब बक्स सिंह के बेटे की बारात रविवार को फ़ैजाबाद जिले के रायपट्टी गांव गई थी। इसी बारात में गाँव के अनुरुद्ध सिंह पुत्र देवता सिंह उम्र लगभग (25)वर्ष, प्रवीण कुमार सिंह "प्रिंसू" पुत्र कृपा शंकर सिंह उम्र लगभग (22) वर्ष व सूर्य प्रकाश सिंह पुत्र रामजस सिंह उम्र (36) वर्ष तीनों बुलट बाइक से बारात में शामिल होने गए थे। बारात में शामिल होने के बाद तीनों लोग बुलेट से घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में बीती रात रायपट्टी गांव से कुछ दूरी पर शारदा सहायक नहर के पास बुलेट अनियंत्रित होकर रेलिंग से लड़कर सूखी पड़ी नहर में जा गिरी।

आसपास के लोग आए बचाने

आसपास के लोग आए बचाने

बुलेट के गिरने से इसमें सवार तीनो युवकों को गंभीर चोटें आ गईं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर सभी युवकों को नहर से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान सूर्य प्रकाश सिंह व प्रवीण कुमार सिंह की मौत हो गई। वहीं अवरूद्ध सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ इलाज के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अवरूद्ध सिंह की भी मौत हो गई।

सिर में गंभीर चोट आने से हुई मौत

सिर में गंभीर चोट आने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि स्पीड अधिक होने के कारण तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई थी। इस हादसे से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपको बता दें कि मृतक सूर्य प्रकाश सिंह के एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री प्राची (15) वर्ष कक्षा 9 व पुत्र सौरभ सिंह (10) वर्ष कक्षा 4 में पढ़ाई कर रहा है। उनकी मौत के बाद पत्नी संगीता सिंह व बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है। वहीं अनिरुद्ध सिंह हलियापुर बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करता था। इसकी शादी एक वर्ष पूर्व प्रतिमा सिंह के साथ हुई थी जबकि प्रवीण सिंह की शादी नही हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+