सुल्तानपुर: पेशी से लौटे गैंगस्टर ने जेल में लगाई फांसी, पुलिस महकमे में हड़कंप
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर की जेल में एक कैदी मंगलवार की रात जेल में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जेल में कैदी द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना से जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। आनन-फानन में कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की लेकिन फांसी लगाये जाने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। वहीं जिम्मेदार कारागार प्रशासन की कार्य शैली पर अब सवाल उठ रहे हैं।

ये है पूरा मामला
दरअस्ल लंभुआ थाना क्षेत्र के गोपालपुर का रहने वाला ब्रजेश शुक्ला 31 दिसंबर 2016 को अपहरण और गैंगेस्टर के आरोप में जेल में बंद हुआ था। मंगलवार को ब्रजेश पेशी के लिये दीवानी न्यायालय में हाज़िर भी हुआ था। लेकिन देर रात जेल प्रशासन ने जिला प्रशासन ने सूचना दी कि ब्रजेश शुक्ला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। जेल में फांसी लगाये जाने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई अधिकारी अमहट स्थित जिला जेल पहुंचे और अपनी छानबीन शुरू कर दी है। अब सवाल ये उठता है कि एक अपराधी जिस पर बड़े बड़े मुकदमे चल रहे थे, जो कल सुबह ही कोर्ट में हाजिर भी हुआ था अचानक उसने कारागार वापस आकर फांसी क्यों लगाई? इस बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बहरहाल ब्रजेश के शव को पुलिस ने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं, और उसकी मौत की सूचना परिजनों को दे दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications