प्लेटफॉर्म पर RPF ऑफिस के सामने महिला की तड़प-तड़पकर मौत, किसी ने नहीं की मदद
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैनात आरपीएफ और जीआरपी का अमानवीय चेहरा उस वक्त उजागर हुआ जब आरपीएफ ऑफिस के सामने महिला एक की तड़प कर मौत हो गई। लेकिन आरपीएफ से लेकर जीआरपी तक के सिपाही इलाज कराने के बजाए तमाशबीन बने रहे।

जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के वलीपुर निवासी पद्मावती पत्नी रामकिशुन की तबियत ख़राब थी। इसी हालत में वो सफर के लिए घर से निकल पड़ी और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर आरपीएफ आफिस के सामने बेंच पर बैठ ट्रेन का वेट कर रही थी। एकाएक उसकी तबीयत बिगड़ गई। 2-3 महिलाओं ने उसे पानी भी पिलाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अवैध रूप से उगाही में लगे आरपीएफ और जीआरपी के जवान आते देखते और आगे बढ़ जाते और एक घंटे तक ऐसा ही हुआ। किसी ने भी उसे जिला या रेलवे अस्पताल पहुंचना उचित नहीं समझा। नतीजतन महिला की आरपीएफ ऑफिस के सामने बेंच पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उधर एसपी अमित वर्मा ने जांच कराने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications