योगी राज में सुरक्षित नहीं भगवाधारी, शराबियों ने की आधी रात को साध्वी के अपहरण की कोशिश

सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय तहसील अंतर्गत तुलसी गांव स्थित आश्रम में अराजक तत्वों ने बीती रात साध्वी मंगला देवी के अपहरण का प्रयास किया। चीख-पुकार पर जब शिष्य दौड़े और ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया तो शराबी मौके से भाग खड़े हुए। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आधीरात आश्रम पर हुई इस घटना ने साबित कर दिया कि योगी राज में भगवाधारी भी सुरक्षित नहीं।

sultanpur drunkard miscreants tried to kidnap sadhvi

बल्दीराय थाना क्षेत्र में साध्वी मंगला का आश्रम है, जहां वे रोजाना पूजा पाठ के साथ भगवान की आराधना करती हैं। इस समय आश्रम निर्माणाधीन है जिस कारण कई अराजकतत्व आश्रम में दाखिल हो गए। साध्वी की मानें तो सभी शराब के नशे में धुत थे और आश्रम के शिष्यों को गालियां दे रहे थे। साध्वी ने इसका विरोध किया तो वो उन सभी ने साध्वी को वाहन में बैठा कर अगवा कर ले जाने का प्रयास किया। चीख-पुकार पर एक ओर से शिष्य दौड़े तो दूसरी ओर से ग्रामीण लाठी डंडे के साथ आश्रम की तरफ भागे। हुजूम देख कर शराबी बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। साध्वी मंगला का आरोप है कि पुलिस प्रकरण से पूरी तरह भिज्ञ है, बावजूद इसके मुकदमा दर्ज करने से परहेज कर रही है। इसकी वजह से अराजकतत्व दोबारा आश्रम पर हमला कर सकते हैं। उधर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, जांच के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में होंगे। बीते दिनों आश्रम क्षेत्र में कुछ विवादित जमीनों का मामला सामने आया सामने आया था। जिस पर टीम गठित कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+