परिवार ने चुकाई जमीनी दुश्मनी की जानलेवा कीमत, 2 को मार डाला, 9 घायल
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गांव के जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाग की ज़मीन को लेकर बल्दीराय थाना क्षेत्र पूरे गुरुदत्त तिवारी मजरे पारा गनापुर गांव में जमकर लाठियां चटकी। नतीजे में जहां घटना में दो को जान गंवानी पड़ी वहीं 9 घायल हुए हैं। ये हमला भी बीती रात हुआ है। फिलहाल एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

हमले ये सभी हुए घायल
जानकारी के अनुसार विपक्षियों ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड व धारदार हथियार से राम तीर्थ तिवारी व राम मिलन तिवारी पर हमला बोल दिया। इनकी चीख-पुकार पर परिवार के विद्याप्रसाद तिवारी उम्र (41) पुत्र राम मिलन, ऊषा देवी (34) पत्नी अंबिका प्रसाद, लकी (12) पुत्र विद्या प्रसाद, विभा तिवारी (38) पत्नी विद्याप्रसाद, राम मिलन तिवारी (70) पुत्र रघुनन्दन तिवारी, मृदुल तिवारी (11) पुत्र अंबिका प्रसाद, राजदेई (68) पत्नी राममिलन, आशा देवी (40) पत्नी आद्द्या प्रसाद, राम तीर्थ (60) पुत्र रघुनन्दन, वरुण तिवारी (17) पुत्र लालता प्रसाद तिवारी, गोलू (15) पुत्र आद्द्या प्रसाद को मारकर गंभीर रूप से घायल कर हमलावर फरार हो गए।

विवादित स्थल पर मकान निर्माण से बढ़ा विवाद
आरोप है कि गांव के दुर्गेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, अवधेश मिश्रा पुत्रगण रामराज मिश्रा व रामराज मिश्रा पुत्र राम प्रसाद मिश्र से जमीनी विवाद वर्षों से चला आ रहा है। 1 दिसम्बर को विवादित स्थल पर विपक्षी दुर्गेश आदि ने मकान निर्माण कार्य शुरू किया तो विद्याप्रसाद ने पुलिस की मदद से निर्माण कार्य रुकवा दिया। तब से दोनों परिवार के लोगों में दुश्मनी बढ़ती गई। इसी कारण बीती रात सहायक अध्यापक विद्या प्रसाद तिवारी के परिवार पर हमला बोल दिया जिसमे 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने 7 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें सहायक अध्यापक विद्याप्रसाद तिवारी व मृतक के छोटे भाई अंबिका प्रसाद की पत्नी ऊषा देवी की रास्ते में मौत हो गई।

एसपी ने बीट सिपाही और दरोगा को किया लाइन हाज़िर
घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुचे एसपी अमित वर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वालो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अपराधियों के विरुद्ध रासुका लगाया जायेगा। उन्होंने परिवारीजनों को ढांढस बधाते हुए कहा कहा कि सभी गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ इलाज के लिए भेजवा दिया गया है। एसपी ने लापरवाही के आरोप में बीट के सिपाही अजय सोनकर व दरोगा अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications