VIDEO: ट्रेन के दो डिब्बों में गायब हुई बिजली, तो यात्रियों ने TTE को ही शौचालय में कर दिया बंद, मचा हंगामा
Passengers Locked TTE Inside Toilet:सरकार भले रेलवे व्यवस्था सुधरने का लाख दावा कर ले लेकिन अभी भी कहीं ने कहीं व्यवस्था में थोड़ी कमी दिख रही है। ताजा मामला है सुहैलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जहां गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन के दो डिब्बों में बिजली गुल होने के बाद एक ट्रेन टिकट परीक्षक (टीटीई) को शौचालय के अंदर बंद कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को हुई जब ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से गाजीपुर जा रही थी।
आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होने के तुरंत बाद ट्रेन के बी1 और बी2 कोच में बिजली गुल हो गई और एसी ने भी काम करना बंद कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने घटना की शिकायत टीटीई से की। उन्होंने हंगामा करते हुए टीटीई को टॉयलेट में बंद कर दिया। लगभग दो घंटे तक टीटीई को शौचालय में बंद रखा।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों को टीटीई को शौचालय में बंद करने से पहले अंदर जाने के लिए कहते देखा जा सकता है। वीडियो देख कई लोग इसे सही बता रहे हैं तो कई लोग यात्रियों के इस व्यवहार को गलत भी बता रहे हैं। नीचे देखें VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications