एक और चायवाले के जीत की कहानी, CBSE की परीक्षा में किया टॉप

शनिवार को सीबीएसई बोर्ट के दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आया। इस परीक्षा में सुल्तानपुर के रहने वाले राम किशन ने 10 में से10 सीजीपीए लाकर टॉप किया है।

सुल्तानपुर। शनिवार को सीबीएसई बोर्ड के दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आया। इस परीक्षा में सुल्तानपुर के रहने वाले राम किशन ने 10 में से10 सीजीपीए लाकर टॉप किया है। हालांकि राम किशन अकेले ऐसे छात्र नहीं है जिन्होंने 10 में से 10 सीजीपीए लाया हो लेकिन राम किशन की सफलता कई मायनों में खास है क्योंकि इन्होंने यह सफलता किसी ऐशो-आराम की जिंदगी में रहकर नहीं बल्कि चाय की दुकान पर चाय बेचकर अर्जित की है।

बेटे की कामयाबी सुन पिता की आंख छलक उठी

बेटे की कामयाबी सुन पिता की आंख छलक उठी

यूपी के सुल्तानपुर जिले के गौराबरन गांव में रामसूरत यादव की एक चाय की दुकान है। राम किशन इन्ही के बेटे हैं। रामसूरत ने राम किशन का दाखिला जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कराया था। गरीबी में पले बढ़े राम किशन के हौसलों और परिश्रम की दाद देनी होगी कि उसने तमाम बाधाओं को पार कर परीक्षा में 10-सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। बेटे की इस कामयाबी के बाद जहां पिता की आंख छलक उठी वहां गांव वालों की जुबान पर सिर्फ रामकिशन के नाम की चर्चा है।

बड़ा होकर आईएएस बनना चाहता है राम किशन

बड़ा होकर आईएएस बनना चाहता है राम किशन

रामकिशन के पिता रामसूरत यादव आर्थिक रुप से काफी कमजोर हैं। घर का खर्टा चलाने के लिए इन्होंने गांव के ही चौराहे पर चाय की दुकान खोली हुई है। गांव वालों के मुताबिक रामकिशन दिन में स्कूल जाता था और वहां से लौटकर वह शाम में दुकान पर पिता का हाथ बटाया करता था। राम किशन रात में समय निकालकर पढ़ाई किया करता था। रामकिशन ने बताया कि वह बड़ा होकर अफसर बनन चाहता है।

5वीं तक गांव के प्राइमरी स्कूल से की थी पढ़ाई

5वीं तक गांव के प्राइमरी स्कूल से की थी पढ़ाई

राम किशन ने 5वीं तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल से की थी लेकिन पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देखकर घरवालों ने आगे के लिए उसका एडमिशन गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में करा दिया। राम किशन के शुरू से ही अच्छे मार्क्स आते थे और अब तो उसने कमाल ही कर दिया है। रामकिशन ने 10 सीजीपीए यानी की हर सब्जेक्ट में उसने 90 से 100 के आसपास मार्क्स हासिल किए। अब उसका एक सपना है वो कहता है के मैं बड़ा होकर आईएएस बनकर देश की सेवा करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+