सुभासपा की सरकार बनी तो यूपी में करेंगे शराबबंदी, मंत्री ओपी राजभर बोले- शराब से मर रहे हैं गरीब लोग
Om Prakash Rajbhar Statement liquor ban: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शनिवार को जालौन पहुंचे। जालौन में आयोजित महारैली में वे शामिल हुए। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सरकार बनेगी तो पूरे प्रदेश में शराबबंदी किया जाएगा। बिहार में शराब से हुई मौत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि शराब से गरीब लोगों की लगातार मौत हो रही है।

दरअसल, जालौन जनपद के बराही मेला मैदान में शनिवार को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सोशल वंचित समाज जोड़ो महा रैली का आयोजन किया गया था। ऐसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे थे।
कार्यक्रम में उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित किया। संबोधित करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने जातिगत जनगणना, शराब बंदी और बहराइच मामले पर भी बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 815 दंगे हुए थे।
यूपी में सबसे पहले कराई जाएगी शराबबंदी
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बिहार और अन्य राज्यों में शराब से हुई मौत के बारे में बोलते हुए कहा कि बीते दिनों बिहार में शराब पीने से 35 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में सर्वाधिक लोग गरीब थे।
इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि उत्तर प्रदेश में जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी तो सबसे पहले वह उत्तर प्रदेश में शराब बंदी करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी मैं सहयोगी दल के रूप में हूं। अभी मेरी पार्टी की सरकार नहीं है।
इसके अलावा बहराइच देंगे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो 815 दंगे हुए थे और 1300 लोगों की जान गई थी। संपत्ति का कितना नुकसान हुआ था इसका आंकड़ा मेरे पास नहीं है।
आगे उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगियों की सरकार बनी है, तब से सिर्फ एक जनहानि हुई है। प्रदेश में कानून का राज है यही कारण है कि इतनी बड़ी घटना को रोका गया। मीडिया कर्मियों से बात करने के बाद ओमप्रकाश राजभर गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।












Click it and Unblock the Notifications