Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी के मथुरा में दरोगा ने फोड़ा सिपाही का सिर, देखें वीडियो

मथुरा में चंद सिक्कों के लिए दो पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए। मामला इस कदर बिगड़ गया कि दरोगा ने सिपाही का सिर फोड़ दिया।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही सुबे में कानून के राज की बात करते हो लेकिन मथुरा में कानून के रखवालों की अलग ही तस्वीर देखने को मिली जहां चंद सिक्कों के लिए दो पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया की मारपीट की नौबत आ गई। मामला मथुरा में बनी हवालात का है जहां दरोगा नेपाल सिंह ने मारपीट में एक सिपाही का सर फोड़ दिया।

यूपी के मथुरा में दरोगा ने फोड़ा सिपाही का सिर, देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक बनी हवालात से कैदी पेशी पर लाए जाते हैं और उन्हें पेशी के बाद यहां रखा जाता है लेकिन दरोगा नेपाल सिंह ने पेशी पर आए कैदी राधेश्याम से कुछ पैसे इसलिए ले लिए ताकि कैदी हवालात की जगह बाहर बैठा दिया जाए क्योंकि हवालात में गर्मी काफी थी और पेशी पर आए कैदी को गर्मी ना लगे। लेकिन दरोगा द्वारा एक कैदी को बाहर बैठाना सिपाही सुरेंद्र को नागवार गुजरा और वह कैदी को हवालात की तरफ ले कर जाने लगा।

इसे देख दरोगा आग बबूला हो गया और सिपाही सुरेंद्र के साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान दरोगा नेपाल सिंह ने वहां रखे पानी पीने के मटके के पास रखी लोहे की घंटी उसके सर पर मार दी जिससे सिपाही सुरेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+